Maharajganj

सड़क दुर्घटना: सीएम योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से महराजगंज लौट रहा बस और कार साँड़ से टकराया, 4 साल की बच्ची समेत 30 घायल, 18 गंभीर

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : सीएम योगी के शपथ ग्रहण के बाद वापस महराजगंज लौट रही दो गाड़ियां लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर भेलसर के पास भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुआ। इस दुर्घटना में जिले के करीब 30 लोग घायल हो गए। जिसमें 18 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। जिसमें घुघुली थाने के दो सिपाही समेत 4 साल की बच्ची भी है। हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या में प्राथमिक उपचार के बाद 9 एम्बुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां पर घायलों का ईलाज चल रहा है। 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सीएम योगी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से वापस आते समय महराजगंज की दो गाड़ियां हादसे की शिकार हो गईं। महराजगंज से बीजेपी कार्यकर्ताओं को लेकर लखनऊ गई बस और एक कार लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर अयोध्या जिले के रुधौली क्षेत्र में भेलसर के पास सड़क दुर्घटना की शिकार हो गयी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जिले के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के करीब 30 लोग घायल हुए हैं।  जिसमें 4 साल की बच्ची और घुघुली थाने पर तैनात दो पुलिसकर्मी समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घुघुली थाने से बस की सुरक्षा में हेड कांस्टेबल मारकंडे प्रसाद(45) हेड कांस्टेबल सुरेंद्र राम(28) भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गए हुए थे। 

सड़क दुर्घटना में ये लोग हुए हैं घायल 

रिपोर्ट के मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनका नाम आत्मा(46), पूर्णमासी(62), नंदकिशोर यादव(65), हरिशंकर सिंह(60), राजू चौधरी(45), शंभू शरण पटेल (50), मीरा सिंह(40), कुमारी चंचल(4), राजकुमार चौधरी(33) अमित चौधरी(35), पूनम भारती(32), गजेंद्र गुप्ता(50), गोपाल कुमार(45), राम सिंह साहनी(55), ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ पिंटू (40), शंभू रावत(40), घुघुली थाने के हेड कांस्टेबल मारकंडे प्रसाद(45), हेड कांस्टेबल सुरेंद्र राम (28) हैं। दुर्घटना के बाद इन सभी लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ईलाज के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया। फिर वहां से 9 एम्बुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर इन सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इसमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क पर घूम रहा सांड बना काल

बताया जा रहा है कि लखनऊ से लौटते समय लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र के भेलसर में सबसे पहले बेलोनो कार सड़क पर घूम रहे साँड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार करीब 4 लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगो ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। कार के दुर्घटना होने के पंद्रह मिनट बाद उसी जगह पर लखनऊ से महराजगंज के लिए लौट रही बस भी साँड़ से लड़ गई। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस बस में करीब 42 लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल अयोध्या फिर वहां से पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश के बाद 9 एम्बुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफेर किया गया।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज